६० के हुए शिवमूर्ति : (जानकीपुल ब्लॉग में प्रभातरंजन)

60

अस्सी  के दशक में अपनी कहानियों से बड़ी लकीर खींचनेवाले शिवमूर्ति इस साल 60 साल के हो गए। मूलतया ग्रामीण आबोहवा के इस कथाकार की कसाईबाड़ा और तिरिया चरित्तर कहानियों ने गांव के ढहते हुए सामाजिक और राजनीतिक ढांचे की बदलती तस्वीर दिखाई थी। बाद के दौर में तर्पण और त्रिशूल जैसे उनके उपन्यासों को बदलते समाज के बेचैन लेकिन विश्वसनीय बयानों की तरह देखा गया। उनकी कहानी तिरिया चरित्तर पर बासु चटर्जी जैसे निर्देशक ने फिल्म बनाई थी। कसाईबाड़ा का नाट्य रूपांतर हुआ और उसके सैकड़ों शो हुए। क्या यह हिन्दी समाज में बढ़ती असहिष्णुता का प्रमाण है या युवा लेखन के बढ़ते हो-हल्ले का कि हमने अपने बड़े लेखकों को षष्ठिपूर्ति पर भी याद करना छोड़ दिया है।
बहरहाल, इन दिनों शिवमूर्ति नए पूंजीवादी दौर में किसानी की दुर्दशा को लेकर उपन्यास लिखने में जुटे हुए हैं। बांदा से मयंक खरे ने एक दिन फोन पर बताया कि वे वहां के गांवों में घूम-घूमकर किसानों की हालत का जायजा ले रहे हैं। हम उनके दीर्घजीवी होने की कामना करते हैं। इस अवसर पर उनकी एक मार्मिक कहानी सिरी उपमा जोग प्रस्तुत है। पढ़िए और सोचिए कि क्या इस विडंबनात्मक स्थिति में कोई बदलाव आया है।

सिरी उपमा जोग

किर्र किर्र किर्र घंटी बजती है।
एक आदमी पर्दा उठाकर कमरे से बाहर निकलता है। अर्दली बाहर प्रतीक्षारत लोगों में से एक आदमी को इशारा करता है। वह आदमी जल्दी-जल्दी अंदर जाता है।
सबेरे आठ बजे से यही क्रम जारी है। अभी दस बजे ए.डी.एम. साहब को दौरे पर भी जाना है, लेकिन भीड़ है कि कम होने का नाम ही नहीं ले रही। किसी को खेत की समस्या है तो किसी को सीमेंट की। किसी को चीनी की तो किसी को लाइसेंस की। समस्याएं ही समस्याएं।
पौने दस बजे एक लंबी घंटी बजती है। प्रत्युत्तर में अर्दली भागा-भागा भीतर जाता है। कितने मुलाकाती हैं अभी?
हुजूर सातआठ होंगे
सबको एक साथ भेज दो
अगले क्षण कई लोगों का झुंड अंदर घुसता है, लेकिन दस-ग्यारह साल का एक लड़का अभी भी बाहर बरामदे में खड़ा है। अर्दली झुंझलाता है, जाजा तू भी जा
मुझे अकेले में मिला दो, लड़का फिर मिनमिनाता है।
इस बार अर्दली भड़क जाता है, आखिर ऐसा क्या है जो तू सबेरे से अकेलेअकेले की रट लगा रहा है। क्या है इस चिट्ठी मेंबोल तो,क्या चाहिए– चीनीसीमेंटमिट्टी का तेल?
लड़का चुप रह जाता है। चिट्ठी वापस जेब में डाल लेता है।
अर्दली लड़के को ध्यान से देख रहा है। मटमैली-सी सूती कमीज और पायजामा, गले में लाल रंग का गमछा, छोटे-कड़े-खड़े-रूखे बाल, नंगे पांव। धूल-धूसरित चेहरा, मुरझाया हुआ। अपरिचित माहौल में किंचित संभ्रमित, अविश्वासी और कठोर। दूर देहात से आया हुआ लगता है।
कुछ सोचकर अर्दली आश्वासन देता है, अच्छाइस बार तू अकेले में मिल ले। लेकिन जब तक अंदर के लोग बाहर आएं, साहब ऑफिस रूम से बेडरूम में चले जाते हैं।
ड्राइवर आकर जीप पोंछने लगता है। फिर इंजन स्टार्ट करके पानी डालता है। लड़का जीप कि आगे-पीछे हो रहा है।
थोड़ी देर में अर्दली निकलता है। साहब की मैगजीन, रूल, पान का डिब्बा, सिगरेट का पैकेट और माचिस लेकर। फिर निकलते हैं साहब, धूप-छांही चश्मा लगाए। चेहरे पर आभिजात्य और गंभीरता ओढ़े हुए।
लड़के पर नजर पड़ते ही पूछते हैं, हांबोलो बेटेकैसे?
लड़का सहसा कुछ बोल नहीं पा रहा है। वह संभ्रम नमस्कार करता है।
ठीक हैठीक है। साहब जीप में बैठते हुए पूछते हैं, काम बोलो अपनाजल्दीक्या चाहिए?
अर्दली बोलता है, हुजूरमैंने लाख पूछा कि क्या काम हैबताता ही नहीं। कहता हैसाहब से अकेले में बताना है
अकेले में बताना है तो कल मिलनाकल!
जीप रेंगने लगती है। लड़का एक क्षण असमंजस में रहता है फिर जीप के बगल में दौड़ते हुए जेब से एक चिट्ठी निकालकर साहब की गोद में फेंक देता है।
ठीक है, एक हफ्ते बाद मिलना, साहब एक चालू आश्वासन देते हैं। तब तक लड़का पीछे छूट जाता है। लेकिन चिट्ठी की गंवारू शक्ल उनकी उत्सुकता बढ़ा देती है। उसे आटे की लेई से चिपकाया गया है।
चिट्ठी खोलकर वे पढ़ना शुरु करते हैं- सरब सिरी उपमा जोगखत लिखा लालू की माई की तरफ सेलालू के बप्पा को पांव छूनापहुंचे
अचानक जैसे करेंट लग जाता है उनको। लालू की माई की चिट्ठी! इतने दिनों बाद। पसीना चुहचुहा आया है उनके माथे पर। सन्न! बड़ी देर बाद प्रकृतिस्थ होते हैं वे। तिरछी आंखों और बैक मिरर से देखते हैं- ड्राइवर निर्विकार जीप चलाए जा रहा है। अर्दली उंघते हुए झूलने लगा है।
वे फिर चिट्ठी खोलते हैं- आगे समाचार मालूम हो कि हम लोग यहां पर राजी खुशी से हैं और आपकी राजीखुशी भगवान से नेकमनाया करते हैं। आगेलालू के बप्पा को मालूम हो कि हम अपनी याद दिलाकर आपको दुखी नहीं करना चाहतेलेकिन कुछ 

ऐसीमुसीबत  गई है कि लालू को आपके पास भेजना जरूरी हो गया है। लालू दस महीने का था तब आखिरी बार गांव आए थे। उस बातको दस साल होने जा 

रहे हैं। इधर दोतीन साल से आपके चाचाजी ने हम लोगों को सताना शुरु कर दिया है। किसी  किसी बहाने सेहमकोलालू और कभीकभी कमला को भी मारतेपीटते रहते हैं। जानते हैं कि आपने हम लोगों को छोड़ दिया हैइसलिए गांव भरमें कहते हैं कि लालू आपका बेटा नहीं है। वे चाहते हैं कि हम लोग गांव छोड़कर 

भाग जाएं तो सारी खेतीबारीघरदुआर पर उनकाकब्जा हो जाए। आज आठ दिन हुएआपके चाचाजी हमें बड़ी मार मारे। मेरा एक दांत टूट गया। हाथपांव सूज गए हैं। कहते हैं– गांवछोड़कर भाग जाओनहीं तो महतारीबेटे का मूंड़ काट लेंगे। अपने हिस्से के महुए का पेड़ वे जबर्दस्ती कटवा लिए हैं। कमला अबसत्तरह वर्ष की हो गई है। मैंने बहुत दौड़धूपकर एक जगह उसकी शादी पक्की की है। अगर आपके चाचाजी मेरी झूठी बदनामी लड़केवालों तक पहुंचा देंगे तो मेरी बिटिया की शादी टूट जाएगी। इसलिए 

आपसे हाथ जोड़कर विनती है कि एक बार घर आकर चाचाजी कोसमझा दीजिए। नहीं तो लालू को एक चिट्ठी ही दे दीजिएअपने चाचाजी के नाम। नहीं तो आपके 

आंख फेरने से हम भीगी बिलार बनेही हैंअब यह गांवडीह भी छूट जाएगा। राम खेलावन मास्टर ने अखबार देखकर बताया था कि अब आप इस जिले में हैं। इसी जगहपर लालू को भेज रही हूं।

चिट्ठी पढ़कर वे लंबी सांस लेते हैं। उन्हें याद आता है कि लड़का पीछे बंगले पर छूट गया है। कहीं किसी को अपना परिचय दे दिया तो? लेकिन अब इतनी दूर आ गए हैं कि वापस लौटना उचित नहीं लग रहा है। फिर वापस चलकर सबके सामने उससे बात भी तो नहीं की जा सकती है। उन्हें प्यास लग आई है। ड्राइवर से कहते हैं, जीप रोकनाप्यास लग आई है। पानी और चाय पीकर सिगरेट सुलगाया उन्होंने। तब धीरे-धीरे प्रकृतिस्थ हो रहे हैं।
जीप आगे बढ़ रही है।
उनके मस्तिष्क में दस साल पुराना गांव उभर रहा है। गांव, जहां उनका प्रिय साथी था- महुए का पेड़, जो अब नहीं रहा। उसी की जड़ पर बैठकर सबेरे से शाम तक कम्पटीशन की तैयारी करते थे वे। गांव, जहां उनकी उस समय की प्रिय बेटी कमला थी। जिसके लाल-लाल नरम होंठ कितने सुंदर लगते थे। महुए के पेड़ पर बैठकर कौआ जब काँ! कां! बोलता तो जमीन पर बैठी नन्ही कमला दुहराती- कां! कां! कौआ थक हारकर उड़ जाता तब वह ताली पीटती थी। वह अब सयानी हो गई है। उसकी शादी होनेवाली है। एक दिन हो भी जाएगी। विदा होते समय अपने छोटे भाई का पांव पकड़कर रोएगी। बाप का पांव नहीं रहेगा पकड़कर रोने के लिए। भाई आश्वासन देगा कंधा पकड़कर, आफत-बिपत में साथ देने का। बाप की शायद कोई धुंधली सी तस्वीर उभरे उसके दिमाग में।
फिर उनके दिमाग में पत्नी के टूटे दांतवाला चेहरा घूम गया। दीनता की मूर्ति, अति परिश्रम-कुपोषण और पति की निष्ठुरता से कृश, सूखा शरीर, हाथ-पांव सूजे हुए, मार से। बहुत गरीबी के दिन थे, जब उनका गौना हुआ था। इंटर पास किया था उस साल। लालू की माई बलिष्ठ कद-काठी की हिम्मत और जीवट वाली महिला थी, निरक्षर लेकिन आशा और आत्मविश्वास की मूर्ति। उसे देखकर उनके मन में श्रद्धा होती थी उसके प्रति। इतनी आशा हो जिंदगी और परिश्रम में तो संसार की कोई भी वस्तु अलभ्य नहीं रह सकती। बी.ए. पास करते-करते कमला पैदा हो गई थी। उसके बाद बेरोजगारी के वर्षों में लगातार हिम्मत बंधाती रहती थी। अपने गहने बेचकर प्रतियोगिता परीक्षा के शुल्क और पुस्तकों की व्यवस्था की थी उसने। खेती-बारी का सारा काम अपने जिम्मे लेकर उन्हें परीक्षा की तैयारी के लिए मुक्त कर दिया था। रबी की सिंचाई के दिनों में सारे दिन बच्ची को पेड़ के नीचे लिटाकर कुंए पर पुर हांका करती थी। बाजार से हरी सब्जी खरीदना संभव नहीं था, लेकिन छप्पर पर चढ़ी हुई नेनुआ की लताओं को वह अगहन-पूस तक बाल्टी भर-भरकर सींचती रहती थी जिससे उन्हें हरी सब्जी मिलती रहे। रोज सबेरे ताजी रोटी बनाकर उन्हें खिला देती और खुद बासी खाना खाकर लड़की को लेकर खेत पर चली जाती थी। एक बकरी लाई थी वह अपने मायके से जिससे उन्हें सबेरे थोड़ा दूध या चाय मिल सके। रात को सोते समय पूछती, अभी कितनी किताब और पढ़ना बाकी है, साहबी वाली नौकरी पाने के लिए।
वे उसके प्रश्न पर मुस्करा देते, कुछ समय नहीं कहा जा सकता। सारी किताबें पढ़ लेने के बाद भी जरूरी नहीं कि साहब बन ही जाएं।
ऐसा मत सोचा करिए, वह कहती, मेहनत करेंगे तो भगवान उसका फल जरूर देंगे।
यह उसी त्याग, तपस्या और आस्था का परिणाम था कि एक ही बार में उनका सेलेक्शन हो गया था। परिणाम निकला तो वे खुद आश्चर्यचकित थे। घर आकर एकांत में पत्नी को गले से लगा लिया था। वाणी अवरुद्ध हो गई थी। उसको पता लगा तो वह बड़ी देर तक निस्पंद रोती रही, बेआवाज। सिर्फ आंसू झरते रहे थे। पूछने पर बताया, खुशी के आंसू हैं ये। गांव की औरतें ताना मारती थीं कि खुद ढोएगी गोबर और भर्तार के बनाएगी कप्तान, लेकिन अब कोई कुछ नहीं कहेगा, मेरी पत बच गई।
वे भी रोने लगे थे उसका कंधा पकड़कर।
जने कितनी मनौतियां माने हुई थी वह। सत्यनारायण… संतोषी… शुक्रवार… विंध्याचल… सब एक-एक करके पूरा किया था। जरा-जीर्ण कपड़े में पुलकती-घूमती उसकी छवि, जिसे कहते हैं राजपाट पा जाने की खुशी।
सर्विस ज्वाइन करने के बाद एक-डेढ़ साल तक वे हर माह के द्वितीय शनिवार और रविवार को गांव जाते रहे थे। पिता, पत्नी, पुत्री सबके लिए कपड़े-लत्ते तथा घर की अन्य छोटी-मोटी चीजें, जो अभी तक पैसे के अभाव के कारण नहीं थीं, वे एक-एक करके लाने लगे थे। पत्नी को पढ़ाने के लिए एक ट्यूटर लगा लिया था। पत्नी की देहाती ढंग से पहनी गई साड़ी और घिसे-पिटे कपड़े उनकी आंखों में चुभने लगे थे। एक-दो बार शहर ले जाकर फिल्म वगैरह दिखा लाए थे, जिसका अनुकरण कर वह अपने में आवश्यक सुधार ले आए। खड़ी बोली बोलने का अभ्यास कराया करते थे, लेकिन घर-गुहस्थी के अथाह काम और बीमार ससुर की सेवा से इतना समय वह न निकाल पाती जिससे पति की इच्छा के अनुसार परिवर्तन ला पाती। वह महसूस करती थी कि उसके गंवारपने के कारण वह अक्सर खीज उठते और कभी-कभी तो रात में कहते कि उठकर नहा लो और कपड़े बदलो, तब आकर सोओ। भूसे जैसी गंध आ रही है तुम्हारे शरीर से। उस समय वह कुछ न बोलती। चुपचाप आदेश का पालन करती, लेकिन जब मनोनुकूल वातावरण पाती तो मुस्कराकर कहती, अब मैं आपके जोग नहीं रह गई हूंकोई शहराती मेम ढूंढिए अपने लिए
क्यों तुम कहां जाओगी
जाउंगी कहांयहां रहकर ससुरजी की सेवा करुंगी। आपका घरदुआर संभालूंगी। जब कभी आप गांव जाएंगेआपकी सेवा करुंगी
तुमने मेरे लिए इतना दुख झेला हैतुम्हारे ही पुण्यप्रताप से आज मैं धूल से आसमान पर पहुंचा हूंगाढ़े समय में सहारा दिया है।तुम्हें छोड़ दूंगा तो नरक में भी जगह नहीं मिलेगी मुझे?
लेकिन उनके अंदर उस समय भी कोई कहीं कोई चोर छिपा बैठा था जिसे वे पहचान नहीं पाए थे।
जिस साल लालू पैदा हुआ उसी साल पिताजी का देहांत हो गया। क्रिया-कर्म करके वापस गए तो मन गांव में थोड़ा-थोड़ा उचटने लगा था। दो बच्चों की प्रसूति और कुपोषण से पत्नी का स्वास्थ्य उखड़ गया था। शहर की आबोहवा तथा साथी अधिकारियों के घर-परिवार का वातावरण हीन भावना पैदा करने लगा था। जिंदगी के प्रति दृष्टिकोण बदलने लगा था। गांव कई-कई महीनों बाद आने लगे थे। और आने पर पत्नी जब घर की समस्याएं बताती तो लगता वे किसी और की समस्याएं हैं। इनसे उन्हें कुछ लेना-देना नहीं है। वे शहर में अपने को अनमैरिड बताते थे। इस समय तक उनकी जान-पहचान जिला न्यायाधीश की लड़की ममता से हो चुकी थी और उसके सान्निध्य के कारण पत्नी से जुड़ा रहा-सहा रागात्मक संबंध भी अत्यंत क्षीण हो चला था।
तीन-चार महीने बाद फिर गांव आए तो पत्नी ने टोका था, इस बार काफ़ी दुबले हो गए हैं। लगता हैकाफी काम रहता हैबहुतगुमसुम रहने लगे हैंक्या सोचते रहते हैं
वे टाल गए थे। रात में उसने कहा, इस बार मैं चलूंगी साथ में। अकेले तो आपकी देह गल जाएगी
वे चौंक गए थे, लेकिन यहां की खेतीबारीघरदुआर कौन देखेगा?
तो खेतीबारी के लिए अपना शरीर सुखाइएगा?
तुम तो फालतू में चिंता करती होलेकिन वह कुछ और सुनना चाहती थी, बोली थी, फिर आप शादी क्यों नहीं कर लेते वहां किसीपढ़ीलिखी लड़की सेमैं तो शहर में आपके साथ रहने लायक भी नहीं हूं
कौन सिखाता है तुम्हें इतनी बातें?
सिखाएगा कौनयह तो सनातन से होता आया है। मैं तो आपकी सीता हूं। जब तक बनवास में रहना पड़ासाथ रहीलेकिन राजपाटमिल जाने के बाद तो 

सोने की सीता ही साथ में सोहेगी। लालू के बाबूसीता को तो आगे भी बनवास ही लिखा रहता है।
चुपचाप सो जाओ, उन्होंने कहा, लेकिन सोई नहीं वह। बड़ी देर तक छाती पर सिर रखकर पड़ी रही। फिर बोली, एक गीत सुनाउंगीआपको। मेरी मां कभीकभी गाया करती थी। बड़े करुण स्वर में गाती रही थी वह, जिसकी एकाध पंक्ति ही अब उन्हें याद है- सौतनिया संग रास रचावत, मों संग रास भुलान, यह बतिया कोऊ कहत बटोही, त लगत करेजवा में बान, संवरिया भूले हमें…
वे अंदर से हिल गए और उसे दिलासा देते रहे कि वह भ्रम में पड़ गई है, पर वह तो जैसे भविष्यद्रष्टा थी। आगत, जो अभी उनके सामने भी बहुत स्पष्ट नहीं था, उसने साफ देख लिया था। उनके सीने में उसने कहीं ममता की गंध पा ली थी।
उस बार गांव से आए तो फिर पांच-छह महीने तक वापस जाने का मौका नहीं लग पाया। इसी बीच ममता से उनका विवाह हो गया। शादी के दूसरे या तीसरे महीने गांव से पत्नी का पत्र आया कि कमला को चेचक निकल आई है। लालू भी बीमार है। मौका निकालकर चले आइए। लेकिन गांव वे पत्र मिलने के दो सप्ताह बाद ही जा सके। कोई बहाना ही समझ में नहीं आ रहा था, जो ममता से किया जा सकता। दोनों बच्चे तब तक ठीक हो चुके थे, लेकिन उनके पहुंचने के साथ ही उसकी आंखें झरने सी झरनी शुरु हो गई थीं। कुछ बोली नहीं थी। रात में फिर वही गीत बड़ी देर तक गाती रही थी। उनका हाथ पकड़कर कहा था, लगता है, आप मेरे हाथें से फिसले जारहे हैं और मैं आपको संभाल नहीं पा रही हूं।
वे इस बार कोई आश्वासन नहीं दे पाए थे। उनको रोना-धोना उन्हें काफी अन्यमनस्क बना रहा था। वे उकताए हुए से थे। अगले ही दिन वापस जाने के लिए तैयार हो गए थे। घर से निकलने लगे तो वह आधे घंटे तक पांव पकड़कर रोती रही थी। फिर लड़की को पैरों पर झुकाया था, नन्हें लालू को पैरों पर लिटा दिया था। जैसे सब कुछ लुट गया हो, ऐसी लग रही थी वह, दीन-हीन-मलिन।
वे जान छुड़ाकर बाहर निकल आए थे। वही उनका अंतिम मिलन था। तब से दस साल के करीब होने को आए, वे न कभी गांव गए, न ही कोई चिट्ठी-पत्री लिखी।
हां, करीब साल भर बाद पत्नी की चिट्ठी जरूर आई थी। न जाने कैसे उसे पता लग गया था, लिखा था- कमला नई अम्मा के बारे में पूछती है। कभी ले आइए उनको गांव। दिखा-बता जाइए कि गांव में भी उनकी खेती-बारी, घर-दुआर है। लालू अब दौड़ लेता है। तेवारी बाबा उसका हाथ देखकर बता रहे थे कि लड़का भी बाप की तरह तोताचश्म होगा। जैसे तोते को पालिए-पोसिए, खिलाइए-पिलाइए, लेकिन मौका पाते ही उड़ जाता है। पोस नहीं मानता। वैसे ही यह भी… तो मैंने कहा, बाबा, तोता पंछी होता है, फिर भी अपनी आन नहीं छोड़ता, जरूर उड़ जाता है, तो आदमी होकर भला कोई कैसे अपनी आन छोड़ दे? पोसना कैसे छोड़ दे? मैं तो इसे इसे बापू से भी बड़ा साहब बनाऊंगी…
उन्होंने पत्र का कोई उत्तर नहीं भेजा था। हां, वह पत्र ममता के हाथों जरूर पड़ गया था, जिसके कारण महीनों घर में रोना-धोना और तनाव व्याप्त रहा था… और करीब नौ साल बाद आज यह दूसरा पत्र है।
पत्र उनके हाथों में बड़ी देर तक कांपता रहा और फिर उसे उन्होंने जेब में रख लिया। मन में सवाल उठने लगे- क्या मिला उसको उन्हें आगे बढ़ाकर? वे बेरोजगार रहते, गांव में खेती-बारी करते। वह कंधे से कंधा भिड़ाकर खेत में मेहनत करती। रात में दोनों सुख की नींद सोते। तीनों लोकों का सुख उसकी मुट्ठी में रहता। छोटे-से संसार में आत्मतुष्ट हो जीवन काट देती। उन्हें आगे बढ़ाकर वह पीछे छूट गई। माथे का सिंदूर और हाथ की चूड़ियां निरंतर दुख दे रही हैं उसे।
सारे दिन किसी भी कार्यक्रम में उनका मन नहीं लगा।
शाम को जीप वापस लौट रही है। उनके मस्तिष्क में लड़के का चेहरा उभर आया था- जैसे मरुभूमि में खड़ा हुआ अशेष जिजीविषा वाला बबूल का कोई शिशुझाड़, जिसे कोई झंझावात नहीं डिगा सकता। कोई तपिश सुखा नहीं सकती। उपेक्षा की धूप में जो हरा-भरा रह लेगा, अनुग्रह की बाढ़ में जो गल जाएगा।
जीप गेट के अंदर मुड़ती है तो गेट से सटे चबूतरे पर लड़का औंधा लेटा दिखाई देता है। अंगोछे से उसने सारा शरीर ढक लिया है। जीप आगे बढ़ जाती है।
अंदर उनकी चार साल की बेटी टीवी देख रही है। आहट पाकर दौड़ी आती है और पैरों से लिपट जाती है। फिर महत्वपूर्ण सूचना देती है तर्जनी उठाकर, पापापापा बदमाश लड़का बरामदे तक घुस आया था। मम्मी पूछती तो बोलता नहीं था। भगाती तो भागता नहींथा। मैंने अपना मोटर फेंककर मारा

उसका माथा कट गया। खून बहकर मुंह में जाने लगा तो थूथू करता हुआ भागा। और पापावहजरूर बदमाश था। जरा भी नहीं रोया। बसघूर रहा था। बाहर चपरासियों के लड़के मारने लगे लेकिन मम्मी ने मना करवा

दिया। वाश-बेसिन कर तरफ बढ़ते हुए वे ममता से पूछते हैं, कौन था?

शायद आपके गांव से आया है भेंट नहीं हुई क्या?
मैं तो अभी चला  रहा हूंकहां गया?
नाम नहीं बताता थाकाम नहीं बताता थाकहता था सिर्फ साहब को बताऊंगा। फिर लड़के तंग करने लगे तो बाहर चला गया।
कुछ खानापीना?
पहले यह बताइएवह है कौन? एकाएक ममता का स्वर कर्कश और तेज हो गया, उस चुड़ैल की औलाद तो नहीं जिसे आप गांव काराजपाट दे आए हैंऐसा हुआ तो खबरदार जो उसे गेट के अंदर भी लाएखून पी जाउंगी।
वे चुपचाप ड्राईंगरूम में आकर सोफे पर निढाल पड़ गए हैं। चक्कर आने लगा है। शायद रक्तचाप बढ़ गया है।
बाहर फागुनी जाड़ा बढ़ता जा रहा है।
सबेरे उठकर वे देखते हैं- चबूतरे पर गांव नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *